दिल्ली धमाके से जुड़े तीन और डॉक्टर हिरासत में, चीन से की MBBS की पढ़ाई, आरोपी उमर से थी बातचीत

Delhi Blast: हाल ही में दिल्ली में हुए ब्‍लास्‍ट को लेकर इस केस में दिन-ब-दिन पुलिस नई कड़ियां जोड़ रही है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस ब्लास्ट का ताल्लुक अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर्स के साथ निकला, जिसमें कार ब्लास्ट करने वाला आरोपी डॉक्टर उमर था. बता दें कि वह भी धमाके में मारा गया, लेकिन पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचने कर कोशिश का रही है. ऐसे में कुछ ही समय पहले अन्य डॉक्टर्स को भी हिरासत में लिया गया है. बता दें कि ये एक्शन हरियाणा के नूंह में हुआ है. इस दौरान जांच में पता चला कि इन तीनों का अल फलाह यूनिवर्सिटी से संबंध है. इतना ही नही बल्कि इनमें से एक ने कई बार उमर से भी बात की थी.

अल फलाह यूनिवर्सिटी के साथ ताल्लुक

बता दें कि दिल्ली ब्लास्ट केस में पुलिस एक्शन में है. इस केस के हर सुराग तक पहुंचने के लिए हर एक बात की जांच की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नूंह से अन्य तीन डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया है और अभी भी उनसे पूछताछ जारी है. जानकारी देते हुए बता दें कि इन तीनों का ही ताल्लुक अल फलाह यूनिवर्सिटी के साथ है. इसमें हरियाणा के सुन्हेड़ा गांव के रहने वाले डॉक्टर मुस्तकीम हैं, जिन्होंने चीन से MBBS किया है.

हिरासत में लिए डॉक्‍टर से पूछताछ जारी

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मुस्तकीम की अल फलाह के डॉ. उमर के साथ बात होती थी. जंच के दौरान पुलिस और एजेंसी को इनकी कुछ चैट भी मिली है. इसके साथ ही हिरासत में लिया गया दूसरा डॉक्टर इसी यूनिवर्सिटी से MBBS किया है. इसके साथ ही यह एक प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करता है. ऐसे में इन डॉक्टर्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस दौरान ब्लास्ट या विस्फोटक खरीद में उनका कोई रोल है या नहीं, इसकी जांच अभी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :- अमेरिकी टैरिफ से ही रूका कंबोडिया-थाईलैंड के बीच युद्ध, दोनों देशों के PM से भी की थी बात-ट्रंप

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This

Exit mobile version