दिल्ली सरकार ने की ये बड़ी घोषणा, नहीं छलका पाएंगे राजधानी में जाम!

Delhi Liquor Stocking: राजधानी दिल्ली में शराब के शौंकिनों के लिए बुरी खबर है, दरअसल, दिल्ली में 5 दिन शराब की दुकाने पूरी तरह से बंद रहेंगी. ऐसे में शराब प्रेमियों को शराब पीने के लिए 5 दिन का इंतजार करना पड़ेगा. इसी वजह से दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से शराब तेजी से बिक रही है और उसके रेट में भी काफी उछाल आया है.

दिल्ली वालों ने शराब की स्टॉकिंग भी शुरु कर दी है. बता दें कि दिल्ली में 9 से 10 सितंबर को जी-20 की बैठक के कारण कई प्रतिबंध लगाए गए हैं, इसी वजह से 6 से 10 सितंबर तक बंद रहने की खबरें आ रही हैं. आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली में शराब की दुकाने कब और क्यों बंद रहेंगी.

दिल्ली सरकार ने घोषित किया 4 ड्राई डे
बता दें कि G20 को देखते हुए दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक पब्लिक हॉलिडे घोषित किया गया है. इसलिए इन दिनों में दिल्ली के सभी बाजार, दुकान, स्कूल, बैंक और खासकर शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है. वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने भी मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और ईद-ए-मिलाद पर 4 ड्राई डे डिक्लेयर कर दिया है. दिल्ली सरकार ने इस दौरान शराब की दुकानों को बंद रखने का सख्त आदेश भी दिया है.

दिल्ली वालों में लॉकडाउन का डर
G20 समिट की तैयारियों को देखकर दिल्ली वालों में ये डर बैठ गया है कि कही फिर से दिल्ली में कोरोना काल की तरह लॉकडाउन ना लग जाए. कोरोना काल में 6 महीने तक शराब की दुकानें बंद रहने का खौंफ आज भी दिल्ली वालों के मन में बसा हुआ है. इस वजह से दिल्ली वाले अब कोई भी रिस्क लेने को तैयार नहीं हैं, इसीलिए लोग पहले से शराब खरीदकर स्टॉक कर रहे हैं. हालांकि, नई दिल्ली पुलिस डिस्ट्रिक्ट के अंदर आने वाले सभी क्षेत्रों में 8 से 10 सितंबर तक शराब की सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version