‘जान लीजिए आप 30 साल तक सत्ता में आने वाले नहीं हैं’, राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः यमुना को साफ करने और जल आपूर्ति से संबंधित 10 परियोजनाओं का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उद्घाटन और 33 का शिलान्यास किया. उन्होंने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी पार्टियों पर तीखा जुबानी हमला किया. शाह ने कहा कि 30 वर्षों तक भाजपा सत्ता में रहेगी.

Amit shah sambodhan

अमित शाह ने कहा…

अमित शाह ने कहा कि ये परियोजनाएं यमुना की सफाई में रीढ़ की हड्डी साबित होगी. सरकार बनने के एक माह के अंदर ही प्रधानमंत्री ने यमुना सफाई को लेकर दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय के साथ बैठक कर लक्ष्य तय कर दिया था. 40 प्रतिशत से अधिक मजल काटने का काम कर चुका है.

9 हजार का प्रोजेक्ट गंदे पानी को शुद्ध करने के और कई हजार करोड़ के पीने के पानी के प्रोजेक्ट रेखा गुप्ता व प्रवेश वर्मा के प्रयास से तैयार हुए. 20 साल से कांग्रेस व केजरीवाल की सरकार गटर का गंदा पानी और रोज दो हजार टन गोबर यमुना में डालने का काम किया.

2029 में वोट लेने के लिए यमुना को निर्मल करके आएंगेः शाह

पूर्व में केंद्र, दिल्ली, हरियाणा में विपक्ष की सरकार थी और औद्योगिक अपशिष्ट डालने पर रोक नहीं लगा. अब केंद्र्, दिल्ली, हरियाणा व उप्र में भाजपा की सरकार है. चारों एक यूनिट के रूप में काम कर रहे हैं. समयबद्ध तरीके से रोड मैप तैयार किए हैं. वर्ष 2029 में वोट लेने के लिए यमुना को निर्मल करके आएंगे. दिल्ली में घर सुंदर, पानी शुद्ध, गलियां साफ, कूड़े के पहाड़ और यमुना निर्मल होकर संगम तक लोगों को आशीर्वाद दे रही हों, ऐसी दिल्ली बनाना चाहते हैं. नरेन्द्र मोदी ने बड़े संकल्प के रूप में इसे लिया है.

उन्होंने कहा कि आज 10 योजनाओं का लोकार्पण 33 का शिलान्यास कुल 9141 करोड़ रुपये की लागत. एसटीपी के उन्नयन और नए एसटीपी लगाने का भूमि पूजन हुआ है. डीएसटीपी के लिए भी शिलान्यास, सीवर लाइन की भी शुरुआत. किराड़ी सहित कई कालोनियों में घर-घर सीवर लाइन उपलब्ध होगी. जल निकास की व्यवस्था होगी.

संकल्प दोहराना चाहते हैं मई, 2029 से पहले यमुना को शुद्ध करके आपके बीच आएंगे. कुछ राजनीतिक पार्टियां बहाने की राजनीति करती है. इससे पहले आप व कांग्रेस की सरकार थी वह मदद नहीं मिलने का बहाना करती है. केजरीवाल जी आपके हर बात का जवाब है, लेकिन वह जवाब तब देंगे, जब पंजाब में भी आप की सरकार को उखाड़ फेकेंगे.

मोदी सरकार के सहयोग से 2.17 लाख टन कूड़ा साफ 

अपराध फैलाने के सिवाय कुछ नहीं किया. कूड़े के पहाड़ पर राजनीति करने के सिवा कुछ नहीं किया. हमने कूड़े के पहाड़ नीचे लाने का काम किया और दो साल में वहां बगीचा दिखाई देगा. रेखा गुप्ता सरकार ने मोदी सरकार के सहयोग से 2.17 लाख टन कूड़ा साफ किया. केजरीवाल इसे प्रशासन कहते हैं. केजरीवाल ने तीन बार यमुना में डूबकी लगाने का वादा किया.

हर घर में शुद्ध पानी व सीवर की सुविधा उपलब्ध होगी

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के कटआउट को डूबकी लगवाया तो वह भी बीमार. आज यमुना किनारे बांसेरा, असिता ईस्ट, वासुदेव घाट जैसे काम हुए हैं. ढाई साल की परियोजना तैयार की है, हर घर में शुद्ध पानी व सीवर की सुविधा उपलब्ध होगी.

Ami shah grah mantri

हर राज्य में भाजपा जीत कर आ रही है

शाह ने कहा कि हर राज्य में भाजपा जीत कर आ रही है. इस कारण यह लोग वोट चोरी का बहाना बना रहे हैं. राहुल गांधी को कहा कि उन्हें पूरा देश समझ रहा है. वोट चोरी, वोट चोरी का कहकर घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हैं.

कांग्रेस कभी ईवीएम तो कभी वोट चोरी का बहाना बनाती हैं

कांग्रेस व उसके साथी कभी ईवीएम तो कभी वोट चोरी का बहाना बनाते हैं. भाजपा की मोदी सरकार बनने से पहले से कई राज्यों में कांग्रेस नहीं जीत सकी. गुजरात, बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली, असम सहित कई राज्यों में कांग्रेस वर्षों से चुनाव नहीं जीती. जब मैं कहता हूं कि 30 वर्षों तक भाजपा की सरकार रहेगी तो वह कहते हैं अमित शाह को कैसे यह मालूम चला.

प्रत्येक छह माह में विदेश नहीं जाताः अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मैं यहीं जनमा, बढ़ा और मरुंगा प्रत्येक छह माह में विदेश नहीं जाता. अगले 30 वर्षों तक उनकी सरकार नहीं बनने वाली. अभी अभी केरल में चुनाव जीत गए, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीत गए तो चुनाव आयोग अच्छा, वोटर सूची अच्छी है. जहां हार जाते हैं तो खराब है. अदालत उनके पक्ष में फैसला देती है तो वह अच्छी है और विरोध में तो खराब. देश की जनता के जनादेश को झूठला नहीं सकते है.

आप मेरी आवाज नहीं सुन सकते, क्योंकि विदेश में बैठे हो क्यों वहां बैठे हो बताते भी नहीं. आपका निजी मामला है, लेकिन जान लीजिए 30 साल तक आप सत्ता में नहीं आने वाले हैं. भाजपा के करोड़ो कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक जनता की दुख को जानते हैं, उसे दूर करने के लिए काम करते हैं.

उन्होंने कुछ नहीं किया, अब भाजपा यह काम कर रही है

यमुना भी इसका उदाहरण है. उन्होंने कुछ नहीं किया. अब भाजपा यह काम कर रही है. राजनीतिक हथकंडो व भीड़शाही से देश के जनादेश को झूठला नहीं सकते. धरना प्रदर्शन से कुछ नहीं होता, जनता के दुख दर्द, पीड़ा और अव्यवस्था को दूर करना होगा. जहां से जीते हैं, वहां यह काम करें, नहीं बचाखुचा भी चला जाएगा.

पंजाब में 2029 तक नशे का कारोबार बिल्कुल साफ होगा 

शाह ने कहा कि पंजाब में आप सरकार में नशे का व्यापार फला-फूला है, अब पंजाब की जनता ने तय कर लिया है कि वहां एनडीए की सरकार बनने वाली है. केजरीवाल कान खोलकर सुन लें बहाने की राजनीति लंबी नहीं चलती. परिणाम लाने पड़ते है. दिल्ली हार गए अब पंजाब में जमे हुए हो वहां के मुख्यमंत्री को काम नहीं करने देते. वहां भी आप का सुपड़ा साफ होने वाला है. 2029 तक वहां से नशे का कारोबार बिल्कुल साफ होगा.

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This