नई दिल्लीः जेपी नड्डा को BJP ने बनाया राज्यसभा में सदन का नेता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः जेपी नड्डा को भाजपा ने राज्यसभा में सदन का नेता बनाने का फैसला किया है. इससे पहले सदन में यह जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल संभाल रहे थे, लेकिन उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. अब ये दायित्व जेपी नड्डा को सौंपा गया है.

से 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र शुरू
गौरतलब है कि सोमवार से 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र शुरू हो गया है. पहले दिन सभी नवनिर्वाचित सांसदों ने सदन की सदस्यता की शपथ ली. सदन का नेता होने के नाते सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता की शपथ ली. प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने संसद की कार्यवाही की अध्यक्षता की.

संसद का पहला सत्र काफी हंगामेदार रह सकता है.क्योंकि विपक्षी गठबंधन ने कई मुद्दों पर सरकार के घेराव और हंगामे की तैयारी की है. इसमें नीट, पेपर लीक, रेल हादसे जैसे कई अहम मुद्दे शामिल हैं. मालूम हो कि पहला संसद सत्र 3 जुलाई तक जारी रहेगा.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This