Parliament Monsoon Session: संसद में आज एंटी पेपर लीक कानून पर हो सकती है बहस,चर्चा के लिए बनी सहमति 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Parliament Monsoon session: आज संसद के मॉनसून सत्र का 7वां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान के बाद आज लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते है. हालांकि संसद सत्र से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में एनडीए की मंगल मिलन बैठक आयोजित की गई. जिसमें तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर आए 20 सांसदों को शामिल होने का न्यौता दिया गया.

एनडीए की मंगल म‍िलन बैठक खत्‍म

फिलहाल, एनडीए की मंगल म‍िलन बैठक खत्‍म हो गई है. गृहमंत्री अमित शाह और एनडीए ने सभी वरिष्ठ नेता पैदल एनडीए बैठक स्थल से संसद के ल‍िए न‍िकल गए हैं. कुछ ही देर में संसद में सत्र की कार्यवाही शुरू होगी. इस दौरान  आज संसद के दोनों सदनों में एंटी-पेपर लीक कानून में संशोधन और MSME क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और कार्यवाही होने की संभावना है.

ई-20 मुद्दे पर अड़ी कांग्रेस

बता दें कि पिछले 6 दिनों से जारी गतिरोध के बाद आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा के लिए सहमति बन गई. वहीं, कांग्रेस नीट मामले को छोड़ अब ई-20 मुद्दे पर अड़ गई है. संसद सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने आज, 28 जुलाई 2026 को लोकसभा में E-20 पेट्रोल (20% एथनॉइल-मिश्रित ईंधन) के देशव्यापी रोलआउट पर चर्चा की मांग करते हुए कार्यस्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion Notice) का नोटिस दिया है.
Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version