तारातला गोदाम शेड हादसाः PM मोदी का ऐलान, मृतकों को 2 लाख और घायलों के लिए दिए जाएंगे 50,000 रुपये

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Taratala Warehouse Shed Accident: गुरुवार को कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहे गोदाम का शेड गिरने से मारे गए आठ लोगों के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2-2 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है. PMO के अनुसार, इस हादसे में घायल हुए 20 लोगों को केंद्र सरकार की ओर से 50,000 रुपये दिए जाएंगे.
X पर एक बयान में PMO ने कहा कि राज्य सरकार शेड गिरने से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए काम कर रही है.

PMO ने किया ऐलान

PMO ने कहा, “कल कोलकाता में हुआ हादसा दुखद है. हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को PMNRF से 2-2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है कि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मिले: पीएम नरेंद्र मोदी.”

कोलकाता पुलिस के अनुसार, इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है. SSKM अस्पताल में सभी आठ पीड़ितों को मृत घोषित कर दिया गया. घटना में कुल 20 लोग घायल हुए हैं. भारतीय सेना और NDRF दुर्घटना स्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं.

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने किया था अस्पताल का दौरा

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को अस्पताल का दौरा किया था. अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि 20 घायलों में से 18 खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. इस घटना के सिलसिले में एक बिल्डिंग सुपरवाइजर और दो लेबर सप्लायर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने हादसे की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है. आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, SIT की अगुवाई असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस जॉयसूर्या मुखर्जी करेंगे.

Latest News

PoJK की जनता PAK रक्षा मंत्री के बयान पर भड़की, सड़क पर उतरे हजारों महिला-पुरुष

PoJK Protest: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में चल रहा विरोध प्रदर्शन लगातार 17वें दिन भी जारी रहा....

More Articles Like This