Poland: PM मोदी ने पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क से की मुलाकात, दोनों देशों के संबंधों की मजबूती पर हुई चर्चा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Poland: गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वारसॉ में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की. इस दौरान पीएम ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के संबंध में चर्चा की. वार्ता से पहले चांसलरी में पीएम मोदी का रेड कारपेट स्वागत किया गया. वह पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज सैबेस्टियन डूडा के साथ भी बातचीत करेंगे. वॉरसा पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने उत्साह के बीच बच्चों से मुलाकात की. बच्चों ने गुलदस्ता देकर पीएम मोदी का स्वागत किया.

पीएम ने वारसॉ में गुड महाराजा मेमोरियल में अर्पित की श्रद्धांजलि
अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पोलैंड पहुंचे. पीएम ने वारसॉ में गुड महाराजा मेमोरियल में श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई. इसके बाद पीएम मोदी पोलैंड के पीएम के निमंत्रण पर दोपहर के भोजन में शामिल होंगे. राष्ट्रपति आंद्रेज सैबेस्टियन डूडा से मुलाकात करेंगे. साथ ही पोलैंड के व्यापारिक नेताओं और प्रबुद्ध लोगों से भी मिलेंगे.

pm modi poland ukraine visit live updates narendra modi in warsaw

यूक्रेन संघर्ष को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पोलैंड दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को पोलैंड के विदेश मंत्री रैडोस्लाव सिकोरस्की से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष और भारत प्रशांत की स्थिति और द्विपक्षीय सहयोग को लेकर चर्चा की. एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया कि पोलैंड के विदेश मंत्री के साथ हुई मुलाकात में यूक्रेन संघर्ष और अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा पोलैंड के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देगी.

क्या है PM मोदी का पूरा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान यूक्रेन भी जाएंगे. पीएम मोदी अभी पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. इसके बाद 23 अगस्त को युद्ध में झुलस रहे यूक्रेन का दौरा करेंगे. पीएम मोदी पोलैंड से कीव तक ट्रेन से यात्रा करेंगे, जिसमें करीब 10 घंटे लगेंगे. वापसी की यात्रा भी लगभग इतनी ही अवधि की होगी. उनकी कीव यात्रा मॉस्को की हाई-प्रोफाइल यात्रा के कुछ सप्ताह बाद हो रही है, जिसकी अमेरिका और उसके कुछ पश्चिमी सहयोगियों ने आलोचना की थी. बता दें कि 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा है.

Latest News

2034 का इंतजार नहीं! 2029 में लागू होगा ‘एक देश, एक चुनाव’? राज्यों से मिली रजामंदी, जानिए सरकार का मास्टरप्लान

One Nation One Election 2029 को लेकर केंद्र सरकार की तैयारी तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक 2029 के लोकसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की कोशिश है. JPC शीतकालीन सत्र में अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है.

More Articles Like This

Exit mobile version