औरैया के SDM राकेश कुमार निलंबित, रिश्वत लेने के आरोप में हुई यह कार्रवाई

Must Read

Auraiya: उत्तर प्रदेश सरकार ने घूसखारी कि आरोप में औरैया जिले में तैनात SDM सदर राकेश कुमार को निलंबित कर दिया है. राकेश कुमार को अब लखनऊ स्थित राजस्व परिषद से संम्बद्ध कर दिया गया है. प्रमुख सचिव (नियुक्ति एवं कार्मिक) एम. देवराज के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. विशेष सचिव, नियुक्ति (अनुभाग-3) द्वारा निलंबन का आदेश जारी किया गया.

एक युवक द्वारा उनकी मेज की दराज में लिफाफा रखते देखा गया था

वायरल वीडियो में एक युवक द्वारा उनकी मेज की दराज में लिफाफा रखते देखा गया था. इसी के आरोप में SDM सदर राकेश कुमार को निलंबित किया गया. वीडियो में SDM राकेश कुमार अपने कार्यालय में कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक युवक उनकी मेज के पास पहुंचता है और बिना किसी रोक- टोक के मेज की दराज खोलकर उसमें एक लिफाफा रखकर चला जाता है.

वीडियो वायरल होने के बाद DM ने तुरंत मामले की प्राथमिक जांच कराई

वीडियो के सामने आते ही राकेश कुमार पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगने लगे. वीडियो वायरल होने के बाद औरैया के DM डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने तुरंत मामले की प्राथमिक जांच शुरू कराई. जांच में वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने के बाद DM ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रमुख सचिव (नियुक्ति) को भेजी और कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की. DM की इसी रिपोर्ट के आधार पर शासन ने SDM को निलंबित करने का फैसला लिया.

अब एक उच्चस्तरीय जांच भी शुरू

SDM राकेश कुमार के खिलाफ अब एक उच्चस्तरीय जांच शुरू की गई है. सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाएगी. जांच पूरी होने तक राकेश कुमार निलंबित रहेंगे. जांच के नतीजों के आधार पर ही आगे की कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई तय होगी.

इसे भी पढें. मशहूर कॉमेडियन Jaswinder Bhalla का निधन, 65 की उम्र में ली अंतिम सांस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This