Ram Mandir: राम मंदिर की व्यवस्था होगी हाईटेक, बुजुर्ग दर्शनार्थियों को मिलेगी यह खास सुविधा!

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लगातार दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं. क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग, सभी भगवान के दर्शन के आतुर हैं. इसी बीच अब राम मंदिर परिसर में बुजुर्गों के लिए एक खास व्यवस्था की गई है. जी हां, मंडलायुक्त गौरवदयाल ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर के प्रवेश द्वार के अलावा अन्य स्थलों पर भी व्हील चेयर की व्यवस्था का सुझाव दिया है. परिसर में प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की जानकारियों के लिए एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए भी कहा.

ये भी पढ़े: Horoscope Today: शनिवार को कई राशि के जातक होंगे परेशान, पढ़िए आज का राशिफल

AI कैमरे से ऐसे होगी प्रवेश की विधि

मंडलायुक्त ने कहा, मंदिर परिसर के विभिन्न स्थलों पर AI बेस्ड कैमरे लगा उनमें फेस रिकग्निशन (पहचान) के लिए एक ऐसा ऐप या स्कैनर विकसित किया जाए, जिससे दर्शन को आए श्रद्धालुओं की AI कैमरों में ली गई उनकी फोटो को परिसर के बाहर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर या ऐप के माध्यम से मंदिर परिसर में वे प्राप्त कर सकें. इसके लिए ट्रस्ट ने एलएंडटी के तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किया है.

राम मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

मंडलायुक्त व आईजी प्रवीण कुमार ने बैठक से पहले मंदिर के दर्शन मार्ग, निकास द्वार, पीएफसी परिसर समेत अन्य प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया. विभिन्न स्थलों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से दर्शनार्थियों की हर संभव मदद के निर्देश दिए.

ये भी पढ़े: Shani Dev Puja Niyam: शनिवार को भूलकर भी ना करें ये गलतियां, जान लें शनि देव की पूजा करने के ये नियम

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version