Ayodhya: अयोध्या पहुंचे CM योगी, शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya: बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 दिन के अंदर चौथी बार अयोध्या पहुंचे है. मुख्यमंत्री रामसेवक पुरम में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत कर रहे हैं. वे 25 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित कर रहे हैं. यहां पहुंचने पर दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार सीएम का स्वागत किया गया.

मुख्यमंत्री यहां अशोक सिंहल फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे. इन दोनों कार्यक्रमों के बाद सीएम योगी रामलला और हनुमानगढ़ी के दरबार में हाजिरी लगाएंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दक्षिण भारतीय परंपरा के पहले शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कर रहे हैं.

Latest News

तुर्किये के स्कूल में फिर गोलीबारी, शिक्षक समेत चार लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल, हमलावर छात्र भी ढेर

Turkey Firing: तुर्किये के दक्षिणी प्रांत कहरामनमारस के सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी में 4 लोगों की...

More Articles Like This

Exit mobile version