Ayodhya: हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिर में लहराया भगवा ध्वज, गूंजा जय श्री राम का जयघोष

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hanuman Temple Ayodhya: हनुमान जयंती के अवसर पर राम मंदिर के परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान मंदिर के शिखर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ भगवा ध्वज फहराया गया. इस दौरान पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला. जय श्री राम का जयघोष से वातावरण राममय बन गया.

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे विनय कटियार

ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय कटियार रहे, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज आरोहण किया. उनके साथ बजरंग दल के अन्य पदाधिकारी, पूर्व संयोजक समेत संगठन के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

इस आयोजन में बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ 50 से अधिक साधु-संतों ने सहभागिता की. कुल मिलाकर लगभग 200 विशिष्ट अतिथि इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बने.

राम मंदिर परिसर में स्थित उप मंदिरों में इन दिनों ध्वजारोहण की श्रृंखला जारी है. इसी क्रम में हनुमान जयंती पर यह विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ. मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, शेष उप मंदिरों में भी जल्द ही ध्वजारोहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version