लाडो के लिए खोजा जा रहा था रिश्ता, घर में घुसे 3 हमलावरों ने सिर में मारी गोली

Must Read

Ballia News: सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के बलिया से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने घर में घुस कर एक लड़की को गोली मार मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. हत्या की वजह को लेकर लोग तरह-तरह के की बातें कर रहे हैं, लेकिन आपको बता दें अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं है. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है. लेकिन हत्या के बाद से फरार आरोपी अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर हैं.

पिछले दरवाजे से आए थे बदमाश
सूत्रों के मुताबिक, घटना चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर चित गांव की है. दरअसल, सोमवार सुबह तीन बदमाशों ने घर के पिछले दरवाजे से घुस कर 24 वर्षीय युवती के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी. गोली लगते ही युवती की मौत हो गई. हत्या करने के बाद बदमाश तुरंत वहां से फरार हो गए. आवाज सुनकर घर वाले नीचे पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी लहुलुहान जमीन पर पड़ी है, यह देख युवती के परिजन चीखने-चिल्लाने लगे. परिजनों की चीख सुनकर आस पास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. आनन-फानन में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने यह भी बताया कि लड़की की शादी देखी जा रही थी.

पूरे गांव में फैला सन्नाट
घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाट फैल गया है. मृतिका के पिता के मुताबिक, “सुबह तकरीबन चार बजे जब परिवार के सभी सदस्य छत के ऊपर सो रहे थे, तभी आंगन में पिछले दरवाजे से तीन बदमाश घुस गए और उन्होंने बेटी के सिर पर गोली मार दी.” घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया, “परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

Latest News

80th Independence Day: ‘ध्वजारोहण से लेकर वंदे मातरम तक, लाल किले पर पहली बार हुई ये 6 चीजें

80th Independence Day Theme: आज भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी...

More Articles Like This