CM Yogi: शारदीय नवरात्र और विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए त्योहार शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाने की अपील की है. सीएम ने कहा कि विजयादशमी अधर्म, असत्य और अन्याय पर धर्म, सत्य और न्याय की विजय का प्रतीक है. त्योहार के उल्लास के बीच सुरक्षा और अनुशासन का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए.
सीएम योगी ने कहा कि विजयादशमी के मद्देनजर प्रदेशभर में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. रामलीला के आयोजनों और रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतला दहन कार्यक्रमों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
सुरक्षा की न करें अनदेखी
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि त्योहार को उत्साह और उमंग के साथ मनाएं, लेकिन सुरक्षा को लेकर लापरवाही न बरतें. उन्होंने कहा कि सभी आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में होने चाहिए. इसके लिए नागरिकों को भी अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की जरूरत है.
#WATCH गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कल विजयादशमी है, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की विजय का उत्सव है। अधर्म, असत्य और अन्याय के प्रतीक रावण पर धर्म, सत्य और न्याय की विजय प्रभु श्रीराम के अभियान का हिस्सा है। विजयादशमी के लिए प्रदेश में हर जगह… pic.twitter.com/v4HfVezPzQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2026
सीएम योगी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व जीवन और समाज की बुराइयों को दूर करने का संदेश देता है. समाज में नशा, भ्रष्टाचार, अराजकता, असुरक्षा और आतंकवाद जैसी बुराइयों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए.
सीएम ने समाज की एकता को कमजोर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी और अराजक तत्वों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि विजयादशमी के अवसर पर सभी को सामाजिक बुराइयों को दूर करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए.

