CM योगी फर्रुखाबाद में: बोले- हर संभव मदद पहुंचाएगी सरकार, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत किट, 31 बेघर लोगों को पट्टा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cm Yogi Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा नदी की बाढ़ से उत्पन्न गंभीर हालातों का जायजा लेने और पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए आज फर्रुखाबाद पहुंचे. सीएम योगी ने ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और इसके बाद पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनसभा में राहत सामग्रियों का वितरण किया.

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों का दर्द और जमीनी हकीकत खुद देखने के लिए आसमान से इलाकों का मुआयना किया. इसके बाद पुलिस लाइन मैदान में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस आपदा के समय में डबल इंजन की सरकार पूरी मजबूती से जनता-जनार्दन के साथ खड़ी है. राहत और बचाव कार्यों को और तेज करने के साथ ही इनकी लगातार समीक्षा की जा रही है.

CM Yogi Reaches Farrukhabad, Relief Material to Be Distributed to 1,000 Flood-Affected People

1,000 परिवारों वितरित की गई राहत किट

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने बाढ़ से प्रभावित 1,000 परिवारों को 26 प्रकार की आवश्यक सामग्रियों से युक्त राहत किट वितरित किया. इसके अतिरिक्त बाढ़ में बेघर हुए 31 पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवासीय भूमि का पट्टा और मकान निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया.

गंगा की बाढ़ से 70 गांव प्रभावित

प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक, जनपद में गंगा की बाढ़ से लगभग 70 गांव प्रभावित हैं. इन गांवों के 19,295 परिवारों के 78,671 लोग पानी से घिरे हुए हैं. बाढ़ की वजह से करीब 7,200 हेक्टेयर फसलें तबाह हो चुकी हैं और 127 ग्रामीण पूरी तरह बेघर हो चुके हैं. सरकार और प्रशासन द्वारा इससे पहले भी 96 ग्रामीणों को आवास के लिए 1.20 लाख रुपये और 67 लोगों को आवासीय पट्टा दिया जा चुका है.

Latest News

न्यूयॉर्कः ट्रेन की जद में आने से भारतीय मूल के युवक-युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस ट्रेन

New York Subway Accident: न्यूयॉर्क शहर के एक सबवे रेलवे स्टेशन पर भारतीय मूल के दो युवाओं की ट्रेन...

More Articles Like This

Exit mobile version