विधायक फतेह बहादुर सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे CM योगी, लिया हालचाल

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
गोरखपुर कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र (Gorakhpur Campierganj Assembly Constituency) से विधायक एवं पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह (Fateh Bahadur Singh) सोमवार शाम एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. उनका इलाज लखनऊ के केके अस्पताल में चल रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया. उन्होंने विधायक जी को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और उनके परिजनों का भी हालचाल लिया. इस दौरान फतेह बहादुर सिंह की पत्नी साधना सिंह (Sadhna Singh) भी मौजूद रही.सीएम योगी ने फतेह बहादुर सिंह की एक्सरे रिपोर्ट को भी देखा और डॉक्टरों से भी उनकी मौजूदा हालात की जानकारी ली.
हाल ही में उद्घाटित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर शाम करीब 7 बजे सिकरीगंज थाना क्षेत्र महादेवा के पास एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था. पूर्व सीएम स्व. वीर बहादुर सिंह के पुत्र कैंपियरगंज से भाजपा विधायक और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये थे. फतेह बहादुर सिंह के साथ उनके सुरक्षाकर्मी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायलों को इलाज के लिए अग्रवाल हॉस्पिटल, जुबली रोड में भर्ती कराया गया था जंहा से फतेह बहादुर सिंह को लखनऊ रेफर कर दिया गया था.
Latest News

LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम (28 अक्टूबर 2026): अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को राजधानी...

More Articles Like This

Exit mobile version