पीएम की मौजूदगी में बोले सीएम योगी, “नया भारत मोदी की गारंटी का भारत”

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौजूदगी में सीएम योगी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा (ग्रामीण क्षेत्र) कार्यक्रम को संबोधित किया. सीएम योगी ने कहा कि देश में पिछले साढ़े 9 साल में जो परिवर्तन देखने को मिला है, वो हमारे विश्वास का परिवर्तन है. ये नया भारत मोदी की गारंटी का भारत है. ये नया भारत सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ बिना भेदभाव के देने की गारंटी देता है.

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि जो लोग अभी तक वंचित हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के देने की गारंटी है ये नया भारत. हम 2047 तक भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाकर एक विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं.

बिना किसी भेदभाव के मिल रहा योजनाओं का लाभ

सीएम योगी ने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के उपरांत प्रधानमंत्री के काशी आगमन पर प्रदेशवासियों की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज हम सब देशवासी एक नये भारत का दर्शन कर रहे हैं. एक ऐसा भारत जिस पर 140 करोड़ भारतवासी गौरव की अनुभूति कर रहा है. वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर को बनते हुए पूरा देश देख रहा है. हम सब भारतवासी इस बात के लिए अभिभूत हैं कि पहली बार गरीब किसी सरकार के एजेंडे का हिस्सा बना है. बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ और योजनाओं की जानकारी मोदी जी की गारंटी वैन के माध्यम से हमें देखने को मिल रही है.

पीएम मोदी ले रहें योजनाओं की जानकारी

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के काशी में दो दिवसीय सघन कार्यक्रम में देश पहली बार देख रहा है कि अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के बीच जाकर खुद प्रधानमंत्री मोदी योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं और उनसे संवाद स्थापित कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी गांव गांव में मोदी जी की गारंटी की गाड़ी बन रही है.

वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का अंगवस्त्रम और सिंह की नक्काशी वाली प्रतिमा देकर कार्यक्रम में स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस अवसर पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह, रविन्द्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालू, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह, गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- MP News: शिवराज सिंह चौहान को आया हाईकमान से बुलावा, जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात, जानिए मायने

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version