आज ग्रेटर नोएडा जाएंगे CM योगी, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (19 सितंबर) को ग्रेटर नोएडा का दौरा करेंगे. वह इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. बैठक में प्रदेश के प्रमुख सचिव, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे.

25 सितंबर से होगी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की शुरुआत

यह ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित किया जाएगा और यह प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक और औद्योगिक आयोजनों में से एक है. इस वर्ष का ट्रेड शो अपने तीसरे संस्करण में प्रवेश कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भव्य आयोजन का उद्घाटन कर सकते हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों के तहत आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं. यदि प्रधानमंत्री का दौरा सुनिश्चित होता है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 सितंबर को फिर से ग्रेटर नोएडा आएंगे.

1500 से अधिक पुलिसकर्मियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारियां की गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. सुरक्षा बलों में डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक और कांस्टेबल शामिल होंगे. साथ ही, 7 कंपनियां भी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात की जाएंगी. पीएम के हेलीकॉप्टर से आने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन सड़क मार्ग से आने के विकल्प के लिए भी सुरक्षा उपाय तैयार किए गए हैं.

सरकार और प्रशासन की तैयारी जारी

प्रदेश सरकार, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. ट्रेड शो के दौरान देश-विदेश से हजारों उद्यमी, निवेशक और कारोबारी प्रतिनिधि ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे, जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.

Latest News

दुनिया की वो जगह जहां है जहाजों का कब्रिस्तान, अब तक डूब चुकी हैं 800 से अधिक शिप्स

Dangerous Sea Routes: आपने कई ऐसे रास्तों और जगहों के बारे में देखा या सुना होगा, जहां आए दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version