Cm yogi Ayodhya Visit: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बीच 19 जून को अयोध्या जाएंगे CM योगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cm yogi Ayodhya Visit: राम मंदिर की दान पेटिका में कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर अयोध्या में जांच चल रही है. इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या दौरे पर पहुंचेंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह रुदौली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अयोध्या आएंगे.

सीएम योगी मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे, वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा नगर निगम के जोनल कार्यालय का शुभारंभ और विकास कार्यों से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी करेंगे. उनका जैन मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने का भी कार्यक्रम है.

इस बीच दान पेटिका प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी को लेकर चर्चाएं तेज हैं. सूत्रों की माने तो, मुख्यमंत्री अधिकारियों से मामले की जानकारी ले सकते हैं. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सीएम के कार्यक्रमों के मद्देनजर तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जैन मंदिर व मणिराम दास छावनी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान संबंधितों से तैयारियों के संबंध जानकारी ली.

Latest News

Surya Jal Samagri: सूर्य को अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए रविवार और रोजाना के जल में क्या है अंतर

Surya Jal Samagri: नवग्रह में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का...

More Articles Like This

Exit mobile version