पुण्यतिथि: सीएम योगी ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि, ‘रघुपति राघव राजाराम…’ का किया मनन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया. प्रतिमा के पास बैठकर ‘रघुपति राघव राजाराम…’ भजन का मनन किया. इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मेयर सुषमा खर्कवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भी लिखा, ‘स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन! श्रद्धेय ‘बापू’ की शिक्षाएं और उनका त्यागमय जीवन विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करते हैं.’

उन्होंने इसी पोस्ट में आगे कहा, ‘आइए, ‘बापू’ के दिखाए सत्य, अहिंसा व स्वदेशी के मार्ग पर चलकर हम सभी ‘नए भारत-विकसित भारत’ के निर्माण हेतु संकल्पित हों।।’ बयान के मुताबिक, समारोह के दौरान बच्चों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ सहित महात्मा गांधी से जुड़े विभिन्न भजन गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

Latest News

BRICS में पाकिस्तान की बेइज्जती! पहलगाम हमले की निंदा पर खास दोस्त चीन ने भी जताई सहमति

New Delhi: समिट के घोषणा पत्र में पहलगाम हमले की निंदा और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने वालों को...

More Articles Like This

Exit mobile version