Etawah News: लाइन के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Etawah News: डेडिकेटेड फ्रेट कारीडोर पर उदयपुरा के पास शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया। माना जा रहा है कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। उसकी एक आंख भी निकली हुई है। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भिखन का रहने वाला सनी उर्फ छोटू कठेरिया उम्र लगभग 22 वर्ष कल शाम से ही गायब था। स्वजन के मुताबिक, उसे काफी ढूंढ़ा गया, लेकिन नहीं मिला।

आज सुबह उसका शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला है। मौके पर पुलिस बल एवं फारेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच गई। वहीं थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया, युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला है। वह मंद बुद्धि का था। हो सकता है उसकी मालगाड़ी से कटकर डीएफसी कारीडोर पर मौत हुई हो।

फारेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच के बाद जो भी तस्वीर सामने आएगी, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एएसपी सिटी कपिल देव सिंह ने भी निरीक्षण किया है।

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version