CM सीएम योगी से मिले जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान, CM बोले- यह एयरपोर्ट आपकी तस्वीर बदल देगा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow news: जेवर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए संचालित पहली उड़ान सोमवार को सुबह करीब 9:55 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची. इस उड़ान की खास बात यह रही कि इसमें जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए भूमि देने वाले 172 किसान शामिल थे, जिन्होंने पहली बार हवाई यात्रा का अनुभव किया. ये सभी काफी प्रसन्न नजर आए.

किसानों ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त किया

लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. पहली बार विमान में यात्रा करने का सपना पूरा होने पर किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर संवाद किया. 172 किसानों के दल में 20 महिला किसान भी शामिल थीं. सभी किसान जेवर क्षेत्र से लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभिन्न विकास कार्यों, विशेषकर क्षेत्र में हुए बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर आभार जताया.

बताया गया कि किसान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं और उनसे मिले लाभों को लेकर सीएम योगी का धन्यवाद किया. संवाद के दौरान किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और कृषि व ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की.

सीएम योगी ने कहा…

सीएम योगी ने कहा कि मुझे याद है कि जब हमारी कैबिनेट ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए प्रस्ताव पारित किया, तो हमने अधिकारियों को समय-सीमा दी थी कि 100 दिन में जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो जाए, लेकिन यह शुरू नहीं हो पाई. मैं वहां गया तो किसानों के साथ बैठक की. करीब 100 किसानों से हमने कहा कि हमें एयरपोर्ट बनाना है, लेकिन वाकई में मुझे यही सुनने को मिला कि हम जमीन नहीं देंगे.

मैंने कहा कि आपको एक घंटे का समय दे रहा हूं. यह एयरपोर्ट आपकी तस्वीर बदल देगा, क्योंकि समय सबका आता है, कुछ बन जाते हैं, कुछ बिखर जाते हैं. जो मौके को गंवा देता है, वह बिखर जाता है. आपने मुझ पर विश्वास किया. इसके बाद कार्रवाई युद्धस्तर पर आगे बढ़ी. इसका परिणाम यह है कि 13 हजार एकड़ से अधिक जमीन पर पहले फेज का काम पूरा होकर नया इतिहास रच दिया गया है.

Latest News

अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

More Articles Like This