डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की अभिनव सिन्हा की सराहना, कहा- “जो संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं”

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

GhazipurGhazipur Health Camp: लगातार हो रही बारिश और चक्रवाती तूफान के बीच शनिवार को रामलीला लंका मैदान में नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शिविर का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिविर के आयोजक अभिनव सिन्हा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत मौसम के बावजूद इतने बड़े स्तर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन उनकी सेवा भावना और संकल्प का परिणाम है.

विकट मौसम में मरीजों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बारिश और तूफान के कारण जहां लोगों का घर से निकलना मुश्किल है, वहीं ग्रामीण अंचलों से मरीजों का रजिस्ट्रेशन कराकर उन्हें स्वास्थ्य शिविर तक लाया जा रहा है. मुंबई, दिल्ली और बनारस से आए बड़े चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में भी मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने के लिए अभिनव सिन्हा ने जिस तरह प्रयास किया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है. उनके भगीरथ प्रयास से ही यह सफल कार्यक्रम संभव हो पाया है.

प्रधानमंत्री के जनसेवा संकल्प को आगे बढ़ाने की बात

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जनसेवा संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित किया गया है. उन्होंने इसे प्रदेश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर बताया. इस दौरान उन्होंने बाहर से आए प्रसिद्ध चिकित्सकों का भी अभिनंदन किया. ब्रजेश पाठक ने कहा कि विकट मौसम में आयोजित स्वास्थ्य सेवा शिविर पर भगवान ने भी बारिश करके मुहर लगा दी है कि अभिनव सिन्हा ने अच्छा कार्य किया है. उन्होंने कहा कि अभिनव सिन्हा जो कार्य करने का संकल्प लेते हैं, उसे अवश्य पूरा करते हैं.

एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह तक कैंप लगाकर योजनाओं से वंचित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि गाजीपुर बहादुर सैनिकों का जिला है और यहां हो रहे विकास कार्य जिले की बदलती तस्वीर को दर्शाते हैं. उन्होंने वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर हाईवे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और ग्रीन एक्सप्रेस-वे का उल्लेख करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं गाजीपुर में हो रहे विकास की गाथा कहती हैं.

कानून व्यवस्था और विकास को लेकर कही बात

ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठित माफिया गिरोह समाप्त हो चुके हैं और प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है. उन्होंने जनपदवासियों से विकास और कानून व्यवस्था के नाम पर वोट देने की अपील की. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि 12 करोड़ के रथ पर बैठकर लोहिया जी के सपनों को पूरा करने की बात कही जा रही है, जबकि लोहिया जी धन, संग्रह और प्रदर्शन के विरोधी थे.

सातों विधानसभा क्षेत्रों से 20 हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिविर के आयोजक अभिनव सिन्हा ने गाजीपुर की जनता के प्रति आभार जताया. उन्होंने बताया कि जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों से करीब 20 हजार लोगों ने इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. सभी का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा. उन्होंने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से 500 लोगों का ऑपरेशन भी कराया जाएगा. अभिनव सिन्हा ने कहा कि विकसित भारत के लिए स्वस्थ भारत का होना आवश्यक है और इसी उद्देश्य के साथ जरूरतमंद लोगों तक नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम को सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा और जिला प्रभारी अजीत चौबे ने भी संबोधित किया. इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. विजय यादव, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, डॉ. सांनद सिंह, भानुप्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, ब्लॉक प्रमुख राहुल राय, सहकारिता नेता विजयशंकर राय, सिंहासन कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, अजय कुशवाहा, प्रवीण सिंह, आशु सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अभिनव सिन्हा ने स्वागत किया. इस दौरान अभिनव सिन्हा ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने किया.

Latest News

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने वाले सुनील लोधी की अंधेरी दुनिया में रोशनी की जगी उम्मीद, अब उनकी आंखों का होगा इलाज

New Delhi: ‘हनुमान अंश’ में अपने भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ से पहचान बनाने वाले बुंदेली लोक गायक...

More Articles Like This