रामगढ़ताल में गूंजी खिलाड़ियों की हुंकार, 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

Must Read

गोरखपुर के रामगढ़ताल में 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गय. 20 राज्यों के 273 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में जूनियर बालक और बालिका वर्ग के अंतर्गत कुल 5 स्पर्धाएं (सिंगल स्कल, डबल स्कल, कॉक्सलेस पेयर्स, कॉक्सलेस फोर्स और क्वाड्रुपल स्कल) खेली गईं. यह शानदार आयोजन रामगढ़ताल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से बने ₹49 करोड़ के विश्व स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुआ.

https://youtu.be/ojza-Y2T4_c

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रामगढ़ताल के सौंदर्यकरण और बेहतरीन वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं को विकसित करने के कारण ही, गोरखपुर आज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिताओं का प्रमुख केंद्र बन गया है. मुख्यमंत्री स्वयं इस प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए और उन्होंने विजेताओं को सम्मानित करते हुए युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया प्रतियोगिता के दौरान रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव शुभाशीष मुखर्जी, चीफ ज्यूरी तेजस शिंदे, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नवाबुद्दीन, उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह, सचिव सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे.

Latest News

घर से निकलते समय छींक आना शुभ या अशुभ, जानें सांसों की गति, सकारात्मक सोच का क्या होता है असर 

Astrology tips: घर से किसी जरूरी काम के लिए निकलते समय हर व्यक्ति यही चाहता है कि रास्ते में...

More Articles Like This