UP Weather Update: यूपी में जल्द होगी मानसून की विदाई, इन जिलों में मौसम साफ; जानिए कहां होगी बारिश

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश की रफ्तार धीमी होती नजर आ रही है. प्रदेश से मानसून अब टाटा-बाय-बाय कहना शुरू कर दिया है. आज यानी 29 सितंबर शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादात्तर हिस्सों में आसमान साफ है. हालांकि पूर्वी यूपी में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है.

वहीं, अगर बात करें पश्चिमी यूपी की तो यहां सुबह से ही धूप खिली हुई है और मौसम शुष्क बना हुआ है. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल…

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादात्तर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं, पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि मौसम विभाग ने आज कहीं भी बारिश की कोई चेतावनी नहीं जारी की है.

इन जिलों में हल्की बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को पूर्वी यूपी में जौनपुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले 4 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती हैं. हालंकि कि न्यूनतम तापमान में कोई बदलान नहीं मिलेगा. ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ेंः Zealandia Continent Discover: 375 वर्षों बाद वैज्ञानिकों ने ढूंढ लिया 8वां ‘महाद्वीप’, 94 प्रतिशत हिस्सा है पानी के भीतर

इन जगहों पर आंधी पानी की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात राज्य, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने का अनुमान है. वहीं मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version