जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cm Yogi Janta Darshan: सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हर फरियादी से उनका प्रार्थना पत्र लिया और गंभीरतापूर्वक उनकी समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतों के उचित व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. वहीं अतिक्रमण की शिकायत पर सीएम सख्त हुए और तत्काल इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिए.

सीएम योगी ने मथुरा से आए वृद्ध को किया आश्वस्त

‘जनता दर्शन’ में मथुरा से एक वृद्ध भी शिकायत लेकर पहुंचे. उन्होंने सीएम योगी को बताया कि चकरोड पर अतिक्रमण कर लिया गया है. इसकी शिकायत स्थानीय स्तर पर की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई. इस पर मुख्यमंत्री ने सख्त रूख अपनाते हुए जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वे स्वयं मौके पर जाएं और यथास्थिति देखें. अतिक्रमण होने की स्थिति में तत्काल इसे हटाएं और दोषियों पर कार्रवाई करें. मुख्यमंत्री ने फिर कहा कि अतिक्रमण की शिकायत कतई बर्दाश्त नहीं होगी. सभी अधिकारी, प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, विकास प्राधिकरण सहित जिम्मेदार संस्थाएं नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग भी करती रहें.

प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है

‘जनता दर्शन’ में शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता, बिजली के तार, पुलिस, राजस्व से जुड़े प्रार्थना पत्र भी आए. सीएम योगी ने सभी प्रार्थना पत्र लेकर पीड़ितों की बातें सुनीं, फिर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार जनता से जुड़ी हर मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर रही है. आप सभी की समस्याओं का समाधान होगा. किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार हर परिस्थिति में 25 करोड़ प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है.

सीएम ने कहा- बहुत जरूरत होने पर ही दोपहर में घर से निकलिए

सीएम योगी ने भीषण गर्मी में आए फरियादियों का सबसे पहले हालचाल जाना, फिर उनकी समस्याएं पूछीं. सीएम ने विभिन्न जनपदों से आए लोगों से कहा कि अभी गर्मी व धूप अधिक है. बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों से कहा कि बहुत जरूरत होने पर ही दोपहर में घर से निकलिए.

Latest News

Petrol-Diesel Rate on August 13, 2026: कच्चे तेल में उछाल के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में आज का रेट

Petrol Diesel Rate Today 13 August 2026: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, लेकिन भारत में आज पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बदले. जानिए प्रमुख शहरों के ताजा रेट.

More Articles Like This