जनता दर्शन: CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान का भरोसा दिलाया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

janata Darshan: सोमवार को राजधानी लखनऊ में जनता दर्शन का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिले. गंभीरपूर्वक उनकी समस्याएं सुनते हुए समाधान का भरोसा दिलाया. फरियादियों का प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को सौंपते हुए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए.

शाहजहांपुर से आए किसान ने सीएम से धान खरीद केंद्र में लापरवाही की शिकायत की. इस पर सीएम योगी ने कहा कि सरकार अन्नदाता किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो, शासन-प्रशासन के अधिकारी इसका ध्यान रखें. सीएम ने शाहजहांपुर के डीएम को निर्देशित किया कि क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करें. किसी भी केंद्र पर धान ले जाने वाले किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए.

वहीं, एक पीएसी के सिपाही ने भी अपनी समस्या बताई. इस पर सीएम योगी ने संबंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निस्तारण का निर्देश दिया. प्रयागराज से भी कुछ फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे. प्रयागराज के जिला व पुलिस-प्रशासन को उनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया.

जरूरतमंद की सेवा ही सरकार का लक्ष्य: सीएम योगी

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि हर जरूरतमंद की सेवा ही सरकार का लक्ष्य है. सरकार पहले दिन से ही लोगों की सेवा, सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है. साढ़े आठ वर्ष में जनता की समस्या सुनने और उसके निराकरण के लिए सरकार नियमित रूप से कार्य कर रही है.

Latest News

SIM Card Rule: एक नाम पर 9 से ज्यादा SIM रखे तो नहीं मिलेगा नया कनेक्शन, 24 अगस्त से बदल जाएगा नियम

SIM Card Rule: 24 अगस्त से निर्धारित सीमा तक सिम कार्ड रखने वाले लोगों को नया कनेक्शन नहीं मिलेगा. जानें सामान्य राज्यों और असम, जम्मू-कश्मीर व उत्तर-पूर्वी राज्यों में SIM की तय सीमा.

More Articles Like This

Exit mobile version