Akhilesh Yadav ने अपने आवास के बाहर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
JPNIC Row: सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद लखनऊ में अपने आवास के बाहर ही उनकी एक प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर उन्‍हे श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस दौरान उन्‍होंने कहा, “जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन जेपीएनआईसी के म्यूजियम में जाकर उनकी जयंती मनाते हैं, लेकिन पता नहीं क्या कारण है कि आज सरकार हमें रोक रही है, माल्यार्पण नहीं करने दे रही है.

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ”भाजपा ने हर अच्छा काम रोका है, लेकिन आज हम लोग सड़क पर खड़े होकर अगर जयप्रकाश नारायण को याद भी कर रहे हैं, तो ये सरकार हमें रोकना चाहती है कि हम माल्यार्पण न करें, लेकिन हम लोगों ने यहां सड़क पर ही माल्यार्पण कर दिया.” उन्‍होंने आगे कहा, जयप्रकाश नारायण के नाम पर जो इमारत बनाई गई है, उसे इसलिए ढका गया है.

जेपीएनआईसी सेंटर को बेचना चाहती है बीजेपी- अखिलेश यादव

क्योंकि, उसके पीछे साजिश है. अखिलेश यादव बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि जेपीएनआईसी सेंटर को बीजेपी बेचना चाहती है. ऐसी सरकार जो म्यूजियम बेच रही हो उससे क्या उम्मीद की जा सकती है. उन्‍होंने आगे कहा कि समाजवादी लोग हर साल जेपी जयंती मनाते हैं और आगे भी ऐसे मनाते रहेंगे. हम लोग वहीं जाकर भारत रत्न जयप्रकाश नारायण को सम्मान देने का काम करेंगे. यह सरकार गूंगी-बहरी तो है ही लेकिन आज कल इसे दिखाई भी नहीं दे रहा है. सही मायने में यह एक विनाशकारी सरकार है.”
यह भी पढ़े: UP: सीएम योगी ने कन्याओं के पखारे पांव, लिया आशीर्वाद, कहा…
Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version