Kanpur News: कानपुर में PM Modi ने किया रोड शो, गुरुद्वारे में टेका मत्था, सीएम योगी भी रहे साथ

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi in Kanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों यूपी में लोकसभा चुनाव—2024 को लेकर चुनावी रैलियां तथा रोड शो कर रहे हैं. भाजपा नेताओं के अनुसार, पीएम मोदी ने शनिवार को कानपुर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र की सात विधानसभाओं में रोड शो किया. इस दौरान उनके साथ यूपी मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी के कानपुर पहुंचने से पहले ही सीएम योगी गुमटी गुरुद्वारे में पहुंचे चुके थे. प्रधानमंत्री मोदी ने रामादेवी चौराहे, हरजेंदर नगर पर कार से बाहर आकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. बाद में जब प्रधानमंत्री जीटी रोड स्थित कीर्तनगढ़ गुरुद्वारा पहुंचे. जहां उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका.

डमरू की गूंज के बीच गूंजा जय श्रीराम

पीएम मोदी के रोड शो के दौरान गुरुद्वारे के ठीक सामने मंच पर डमरू नाद के माध्यम से उनका भव्य स्वागत किया गया. भगवान की आरती उतारी गई. वैदिक मंत्र स्वस्तिवाचन, संख ध्वनि, गंगा आरती के माध्यम से अध्यक्ष आचार्य कालीचरण दीक्षित व उनके साथ आये बटुकों ने किया. पीएम मोदी के हाथ जोड़ते ही भीड़ ने खूब जयकारे लगाए. इस दौरान ‘जय श्रीराम…,’ ‘मोदी है तो मुमकिन है…’ आदि नारों से वातावरण गूंज उठा.

अंधियारा होते ही मोबाइल के फ्लैश चमकने लगे

पीएम मोदी को देखने उमड़ी हजारों की भीड़ में से अधिकतर लोगों के हाथों में मोबाइल के फ्लैश चमकने लगे. वहां पीएम ने भले ही कुछ नहीं कहा, मगर उन्‍होंने हाथ जोड़कर अभिवादन किया और कमल का चुनाव चिह्न लहराकर कानपुर प्रत्याशी रमेश अवस्थी और कानपुर देहात के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के लिए समर्थन मांगा.

Latest News

Sugarcane Price: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा! गन्ने पर 709.50 रुपये प्रति टन अतिरिक्त बोनस, सरकार ने मंजूर किए 603 करोड़ रुपये

Sugarcane Price Tamil Nadu: तमिलनाडु के गन्ना किसानों के लिए दिवाली से पहले अच्छी खबर सामने आई है. राज्य सरकार...

More Articles Like This

Exit mobile version