Kanpur में कच्चे मकान की छत गिरी, दबकर छह साल की बच्ची की मौत, बहन घायल, बारिश के दौरान हुआ हादसा

Kanpur: कानपुर में मंगलवार रात हुई रिमझिम बारिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. यहां बिधनू के रमईपुर कस्बे में कच्चे मकान की छत गिर गई. इसमें दबकर छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई. जबकि, उसकी बड़ी बहन घायल हो गई. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू कराया. कानूनगो रामभवन सिंह ने भी जांच की.

खाना खाने के बाद पत्नी छप्पर के नीचे सो रही थी

हालांकि, परिवार ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. रमईपुर निवासी प्रमोद कुरील उर्फ अजय मजदूर हैं. उनके अलावा परिवार में पत्नी पूजा दो बेटे अंशू (20) व प्रांशू (15), तीन बेटियां अंकिता (18) प्रांशी और पीहू (6) हैं. बड़ा बेटा अंशू शहर में रहकर प्राइवेट जॉब करता है. पिता प्रमोद ने बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद पत्नी पूजा छप्पर के नीचे सो रही थी. वह तीनों बेटियां और बेटे प्रांशू के साथ पिछले हिस्से के कमरे में सो रहा था.

अचानक कमरे की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई

देर रात ढाई बजे के करीब रिमझिम बारिश होने लगी. इसी दौरान बेटा प्रांशू लघुशंका के लिए उठा. उसी बीच वह भी कमरे से बाहर आ गया. तभी अचानक कमरे की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई. हालांकि, बेटी अंकिता सुरक्षित बच गई. वह किनारे की तरफ सो रही थी. वहीं, प्रांशी और पीहू मलबे में दबकर घायल हो गई. पड़ोसियों की मदद से घायल बेटियों को मलबे से बाहर निकालकर एम्बुलेंस से बिधनू CHC पहुंचाया गया.

परिवार ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था

जहां डॉक्टर ने पीहू को मृत घोषित कर दिया. वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद प्रांशी को खतरे से बाहर बताया गया. बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इससे पहले परिवार ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था. हालांकि, समझाने के बाद उन्हे मना लिया गया था.

 

 

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version