Kanwar Yatra: गाजियाबाद में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, गूंजा हर-हर महादेव का जयकारा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kanwar Yatra: सावन माह की शुरुआत होते ही पूरा देश शिवमय हो गया. बड़ी संख्या में कावड़िएं शिवालयों में भोले भंडारी का जलाभिषेक कर सुख-मृद्धि की कामना कर रहे हैं. रविवार को गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. आसमान से फूल बरसते देख कांवड़ियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई.

इस दौरान कांवड़ मार्ग बोल बम और हर-हर महादेव जयकारों से गूंज उठा. बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने पुष्प वर्षा का स्वागत करते हुए भगवान शिव का जयघोष किया. प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर से कराई गई हुई पुष्प वर्षा की कांवड़ियों ने सराहना की.

Latest News

गाजीपुर में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का समापन, 31 हजार से अधिक लोगों ने लिया चिकित्सा सेवाओं का लाभ

Ghazipur Health Camp: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा द्वारा लंका मैदान में आयोजित तीन...

More Articles Like This

Exit mobile version