‘संसार में काशी ही ऐसी जगह है, जहां कोई पराया नहीं है’, ‘काशी का कायाकल्प’ कान्‍क्‍लेव में बोले सतुआ बाबा

Kashi Ka Kayakalp MEGA CONCLAVE: भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज चैनल की ओर से बनारस में ‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव आयोजित किया गया. इस कॉन्‍क्‍लेव में महंत संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने भी काशी के बारे में संबोधन दिया. उन्‍होंने कहा कि काशी ही ऐसी जगह है, जहां कोई पराया नहीं है.
महामण्डलेश्वर सतुआबाबा आश्रम के महंत संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने कहा कि काशी वो नगरी है, जहां शांति व्‍याप्‍त रहती है. काशी ने हमेशा शांति का संदेश दिया है. उन्‍होंने कहा, “अब काशी में कई परियोजनाएं चल रही हैं. यहां रोप-वे लाने की तैयारी हो रही है.”

Varanasi Ashram Satua Baba speech

उन्‍होंने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने सनातन धर्म के साथ ही जन कल्याण के लिए बहुत काम किया है. मुझे ये देखकर खुशी होती है कि मदन मोहन मालवीय की बगिया में पीएम मोदी और सीएम योगी फूल लगा रहे हैं. सतुआ बाबा ने कहा, “सीएम योगी संस्कृत के छात्रों को छात्रवृत्ति दे रहे हैं, अच्छा खाना मिल रहा है.
इस सरकार में संस्कृत भाषा के लिए बहुत काम हो रहा है. उन्‍होंने कहा, “पीएम मोदी ने कुंभ के मेले में सफाईकर्मियों के पैर धोए. इसी तरह काशी विश्‍वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के समय उन्‍होंने मजदूरों पर फूल बरसाए थे.” सतुआ बाबा ने कहा, “सीएम योगी ने गायों को कटने से बचाया. अब यूपी में गाएं नहीं कटतीं.”

‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव का पूरा वीडियो यहां देखिए-

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version