लखनऊः CM योगी बोले- अब ज्यादा सटीक होती है मौसम संबंधी भविष्यवाणी, पहले…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले मौसम अनुमान ज्यादातर सटीक नहीं होते थे, लेकिन अब तकनीक को बेहतर करने से मौसम से संबंधित भविष्यवाणी सटीक होती है. इससे विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जन व धन हानि में कमी आई है.

CM योगी ने बताया कैसे सटीक मौसम की भविष्यवाणी से बची लोगों की जान

मुख्यमंत्री ने सहारनपुर का एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि क्षेत्र के शांकुबरी मंदिर में लोग कीर्तन कर रहे थे. काफी भीड़ थी, लेकिन मौसम अनुमान सटीक होने के कारण भारी बारिश का अलर्ट मिला और वहां मौजूद लोगों को हटा दिया गया, जिससे कि जनहानि होने से बच गई. अन्यथा शिवालिक की पहाड़ियों पर बारिश होने ने नीचे के स्थानों पर बाढ़ जैसा माहौल हो जाता था, इससे लोगों को मुश्किल होती थी. कई बार ये स्थानीय लोगों के लिए आपदा बन जाता था, लेकिन अब तकनीक के बेहतर उपयोग से होने वाली जन धन हानि को कम कर लिया गया है.

सीएम योगी सोमवार को लखनऊ में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में तकनीक के उपयोग से लोगों को लाभ देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. यही कारण है कि अब मौसम के अनुमान पहले से ज्यादा सटीक होते हैं. पहले भविष्यवाणी की जाती थी कि बारिश होगी, लेकिन नहीं होती थी पर अब मौसम संबंधी भविष्यवाणी ज्यादा सटीक होती है.

अब मौसम विभाग की मदद से हमें पहले ही जानकारी मिल जाती है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्राचीन काल से ही जब से मनुष्य ने अपनी बुद्धिमत्ता का प्रयोग करना शुरू किया, तब से मौसम के अनुमान को लेकर प्रयासरत रहा है. पहले पंचांग की गणनाओं को आधार बनाकर मौसम की भविष्यवाणी की जाती थी. वहीं, लोक परंपरा व लोक कहावतों में लोग अनुमान लगाया करते थे कि एक खास चिड़िया ये बोली बोल रही है अब ऐसा मौसम आने वाला है. अब मौसम विभाग की मदद से हमें पहले ही जानकारी मिल जाती है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version