Maha Kumbh 2025: संगम में आज आस्था की डुबकी लगाएंगे गृहमंत्री अमित शाह, संतों से करेंगे मुलाकात

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Maha Kumbh 2025: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज, 27 जनवरी को दोपहर करीब 11:25 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे. इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे. संगम में डुबकी लगाने के बाद अमित शाह बड़े हनुमान जी मंदिर एवं अभयवट का दर्शन करेंगे. इसके बाद, जूना अखाड़ा में महाराज एवं अन्य संतों के साथ भेंट एवं भोजन करेंगे.

बड़े हनुमान मंदिर और अक्षयवट का दर्शन

संगम स्नान के बाद गृह मंत्री अमित शाह दोपहर करीब 1 बजे बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे. इसके पश्चात, 1:20 बजे वे अक्षयवट का दर्शन करेंगे. ये स्थल प्रयागराज के प्रमुख धार्मिक केंद्रों में से हैं.

जूना अखाड़ा में संतों से करेंगे मुलाकात

दोपहर करीब 1:50 बजे अमित शाह जूना अखाड़ा जाएंगे, जहां वे स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज और अन्य संतों से मुलाकात करेंगे. यहां वे संत समाज के साथ भोजन करेंगे और सामाजिक एवं धार्मिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे. यह मुलाकात भारतीय संत समाज के साथ उनके संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाएगी.

गुरु शरणानंद जी और अन्य संतों से भेंट

जूना अखाड़ा के बाद गृह मंत्री अमित शाह गुरु शरणानंद जी महाराज और गोविंद गिरी जी महाराज से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में समाज कल्याण और आध्यात्मिकता पर चर्चा होगी.

शंकराचार्यों से संवाद

अमित शाह का अगला पड़ाव शृंगेरी, पुरी और द्वारका के शंकराचार्यों से भेंट होगा. इस दौरान, भारतीय संस्कृति और धार्मिक एकता को लेकर संवाद किया जाएगा.
Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version