मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव: CM योगी ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, कहा…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः मिशन मिल्कीपुर में जुटे जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधकारियों संग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की. मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बूथ जीतिए, चुनाव जीतिए. सीएम ने मंडल स्तर के पदाधिकारियों से सांगठनिक रिपोर्ट ली और कहा कि अधिक से अधिक सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत कीजिए.

हमें चुनाव बूथ पर लड़ना हैः सीएम
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमें चुनाव बूथ पर लड़ना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्र दिया है कि बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे. हमें हर बूथ पर जीत दर्ज करनी है. पदाधिकारी बूथों की कटेगरी निर्धारित कर लें. ए कैटेगरी के बूथ पर बड़ी जीत दर्ज करनी है. बी कैटेगरी के बूथों को ए कैटेगरी तथा सी कैटेगरी के बूथों को बी कैटेगरी में लाना है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस (25 सितंबर) पर पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि बूथों पर जाएं और स्थानीय लोगों से संपर्क कर उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से चल रही प्रदेश, अयोध्या व मिल्कीपुर में चल रहीं विकास योजनाओं के बारे में अवगत कराएं.

30 सितंबर तक आयोजित हो सम्मेलन
कार्यकर्ताओं से संवाद में सीएम योगी ने कहा कि संगठन की योजना के अनुसार किसान, अधिवक्ता, प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारी सहित सभी वर्गों के सम्मेलन आयोजित किए जाएं. 30 सितम्बर तक सभी प्रकोष्ठों, विभागों की बैठक तथा सभी मोर्चा के सम्मेलन आयोजित हों. इसके उपरांत सभी को मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए जिम्मेदारी सौंप दी जाए.

Latest News

23 October 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 October 2026 Ka Panchang: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This