Nitin Nabin: दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, CM योगी ने किया स्वागत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ: दो दिन के दौरे पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका उत्तर प्रदेश का पहला दौरा है. पार्टी इसे 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी शंखनाद के तौर पर देख रही है. ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरे में मिशन-2027 को लेकर भाजपा की रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में अहम चर्चा होगी.

लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष ने किया भव्य रोड-शो

मालूम हो कि लखनऊ पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नितिन नवीन का स्वागत किया. इस मौके पर उनका स्वागत करने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, योगी सरकार के कई मंत्री और पार्टी नेता मौजूद थे. इसके बाद नितिन नवीन ने लखनऊ में रोड-शो किया. रोड-शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. पूरे मार्ग पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला.

नई प्रदेश कार्यकारिणी के साथ पहली बैठक

हाल ही में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है. अब इस नई टीम को चुनावी मोड में सक्रिय करने की तैयारी शुरू हो गई है. अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और नई टीम के कामकाज, संगठन की तैयारियों तथा जमीनी प्रभाव का आकलन करेंगे. साथ ही पदाधिकारियों से फीडबैक और सुझाव भी लिए जाएंगे.

प्रदेश BJP के कोर ग्रुप की होगी अहम बैठक

दौरे के अंतिम दिन बीजेपी के प्रदेश कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक होगी. इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दोनों क्षेत्रीय प्रचारक शामिल होंगे. इसके अलावा नितिन नवीन 98 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ भी संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा होगी. वहीं RSS, VHP और ABVP के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम है.

विस चुनाव 2027 की रणनीति पर फोकस

बीजेपी नेतृत्व इस दौरे के जरिए 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को पूरी तरह सक्रिय करना चाहता है. राजनीतिक जानकारों की माने तो, बैठकों में अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.

Latest News

विंबलडन में जोकोविच ने की फेडरर के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, यानिक सिनर भी अंतिम-16 में पहुंचे

Wimbledon: विंबलडन 2026 में दिग्गज सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल के राउंड...

More Articles Like This