OP राजभर का दावा- ‘सपा में बड़ी टूट होना तय’, बोले- रामगोपाल यादव ने अमित शाह को भेजा पत्र

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

OP Rajbhar: उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों सियासी फिजां गर्म करने वाली खबर सामने आई है. समाजवादी पार्टी को लेकर एक बड़ा दावा सामने आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है.

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभाषपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होना तय है. उन्होंने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा है.

ओमप्रकाश राजभर ने इसको लेकर ट्वीट किया है. ट्वीट में खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला के मुद्दे पर भी जोर दिया है. कहा कि इन घोटालों का मास्टरमाइंड कौन है? पूरा उत्तर प्रदेश जानता है. शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है.

उन्होंने आगे कहा कि अब महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे सियासी उलटफेर की बात पुरानी हो चुकी है. वर्तमान में तो समूची समाजवादी पार्टी ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए तैयार बैठी है.

रामगोपाल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा था निशाना

मालूम हो कि सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने पिछले दिनों भाजपा पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि यदि आने वाली युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखना है, तो भाजपा से मुक्ति जरूरी है. वर्तमान सरकार जनता का पैसा लूटकर चुनाव जीतने में उपयोग कर रही है.

उन्होंने एनकाउंटर पर सरकार को घेरते हुए कहा था कि वर्ष 2024 में प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया था, लेकिन इससे उन्होंने कोई सबक नहीं सीखा. पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं. कुल मिलाकर ओमप्रकाश राजभर के इस दावे से राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई हैं.

Latest News

चीनी सरकार ने जारी किया वैश्विक शासन पर श्वेत पत्र, कहा- मानवता के साझा हितों और कल्याण से जुड़ा विषय

China: चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने वैश्विक शासन पर एक श्वेत पत्र जारी किया. "अधिक न्यायपूर्ण और समान...

More Articles Like This