PM Modi: PM मोदी ने किया गाजीपुर के रेल सह रोड पुल का लोकार्पण, सोनवल के लिए रवाना हुई ट्रेन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (10 मार्च) को आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने आजमगढ़ समेत यूपी को कई नई परियोजनाओं की सौगात देंगे. पीएम मोदी का आगमन मंदूरी एयरपोर्ट पर हुआ. आजमगढ़ से 15 हवाई अड्डों का लोकार्पण और शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी ने किया. दक्षिण भारत के तीन हवाईअड्डों का भूमि पूजन भी आजमगढ़ से किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने गाजीपुर के रेल सह रोड पुल का वर्चुवल लोकार्पण किया. लोकार्पण के बाद गाजीपुर सिटी स्टेशन से सोनवल के लिए ट्रेन रवाना हुई.

मनोज सिन्हा ने भेजा था पुल निर्माण का प्रस्ताव
पीएम मोदी ने पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के प्रस्ताव पर गाजीपुर गंगा नदी पर 420 करोड़ कि लागत से बने रेल सह रोड पुल, 25 करोड़ की लागत से बने सोनवल नए रेलवे स्टेशन, नए रेल पटरियों के निर्माण सहित कुल 1650 करोड़ के परियोजना निर्माण का आजमगढ़ से वर्चुवल लोकार्पण किया. इस लोकार्पण से आजादी के 77 वर्षों बाद गाजीपुर सिटी, दिल्ली-हावड़ा मेन रुट से जुड़ गया है.

लोकार्पण अवसर पर सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
बता दे कि परियोजना के उद्घाटन को लेकर गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आयोजित कार्यक्रम में एलईडी टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री वर्चुअल लोकार्पण का लाइव लोगों ने देखा. लोकार्पण होते ही तालियों की गूंज के साथ ही पीएम मोदी जिंदाबाद और मनोज सिन्हा जिंदाबाद के नारे लगे.

लोकार्पण अवसर पर नवनिर्मित रेल सड़क पुल को फूलों से सजाया गया
लोकार्पण के बाद एक नई ट्रेन गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से सोनवल के लिए रवाना की गई. इसी रेल रूट के बीच गंगा नदी पर रेल कम रोड ब्रिज भी बनाया गया है. नवनिर्मित रेल सड़क पुल को करीब 4 लाख की लागत से 12 से अधिक किस्मों के 40 कुंतल फूलों से सजाया गया है.

14 नवंबर 2016 को रखी गई थी इस परियोजना की आधारशिला
आपको बता दें कि 1962 में तत्कालीन सरकार के द्वारा गठित पटेल आयोग की रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्र और जिले में बेहतर रेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए वर्तमान सरकार ने 2016 जून महीने में इसके लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 नवंबर 2016 को 1766 करोड़ की इस परियोजना की आधारशिला रखी थी.

इसके तहत सोनवल और गाजीपुर घाट स्टेशन पर 25-25 करोड़ की लागत से दो नए रेलवे प्लेटफार्म बनाने, जिसकी लंबाई 620 मीटर है. सोनवल स्टेशन पर यार्ड में कुल 7 ट्रैक बिछाए गए हैं और यहां चार प्लेटफार्म भी बनाए गऐ है.

420 करोड़ की लागत से किया गया है पुल का निर्माण
गंगा नदी पर स्थित नवनिर्मित रेल कम रोड पुल का निर्माण करीब 420 करोड़ की लागत से किया गया, जिसकी लंबाई 1050 मीटर है. इस पुल पर एक साथ सवारी से भारी दो ट्रेने और ऊपर दोनों तरफ सौ टन लोडेड मालवाह वाहन आसानी से गुजर सकेंगे. रेल कम रोड ब्रिज प्रदेश का पहला एकमात्र पुल है, जो नवीन तकनीकी स्ट्रील ट्रस डिजाइन के आधार पर बनकर तैयार हुआ है.

सोनवल से सिटी स्टेशन जाने वाले लाइन की लंबाई 9.600 जबकि सोनवल से घाट जाने वाली लाइन की दूरी 7.1 56 किलोमीटर है. वहीं इस परियोजना के चालू होने के बाद यह रूट देश के हर रेलवे जोन से जुड़ जाएगा. जिसका सीधा लाभ जिले ही नहीं, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्य बिहार को भी मिलेगा. इससे रेलवे को रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से आवागमन में सहूलियत भी होगी और यह परियोजना मिल का पत्थर साबित होगी.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version