श्रीराम जन्मभूमि: सप्त मंडप सहित सभी मंदिरों का निर्माण पूरा, ध्वजदंड-कलश भी स्थापित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या मन को प्रसन्न करने वाली खबर सामने आई है. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य मंदिर सहित परकोटे के छह मंदिरों शिव, गणेश, हनुमान, सूर्य, मां भगवती, मां अन्नपूर्णा और शेषावतार मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है. इसके साथ ही इन सभी पर ध्वजदंड और कलश की स्थापना भी कर दी गई है. यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने दी.

इसके अलावा सप्त मंडप (महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, निषाद राज, शबरी, ऋषि पत्नी अहिल्या) के साथ ही संत तुलसीदास का मंदिर निर्माण भी पूरा हो गया है. गिद्ध राज जटायु और गिलहरी भी स्थापित हो गई है. साथ ही दर्शनार्थियों की सुविधा और व्यवस्था से जुड़े सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं.

तेजी से चल रहा पंचवटी का कार्य

सोमवार को इस बारे में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सड़कें और फ्लोरिंग पर पत्थर लगाने, भूमि सौंदर्य, हरियाली और 10 एकड़ में पंचवटी का कार्य तीव्रता से चल रहा है. इसके अलावा साढ़े तीन किलोमीटर घेराव की चारदीवारी (बाउंड्रीवॉल), ट्रस्ट कार्यालय, अतिथि गृह और सभागार का निर्माण भी चल रहा है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version