J-K में आतंकी हमलाः मायावती बोली- सरकार उठा रही सख्त कदम, विपक्ष को दी नसीहत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों पर सरकार व सुरक्षा बलों द्वारा की जा रही कार्रवाई की सहराहना की है. इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष को नसीहत भी दी है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अभी हाल ही में जो आतंकी वारदातें हुई हैं. जिसमें अधिकांश एक वर्ग विशेष के निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया है, अर्थात हमला किया गया है. यह अति दुःखद व निंदनीय है.

उन्होंने कहा कि ऐसे आतंकी तत्वों को ढेर करने के लिए सरकार व सुरक्षा बलों द्वारा जो भी सख्त कदम उठाये जा रहे हैं, वह सराहनीय है. बसपा इसका समर्थन करती है, लेकिन इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना उचित नहीं है.

मालूम हो कि बीते रविवार की देर शाम जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने एक बस पर हमला कर दिया था, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी. इस घटना में करीब 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 33 लोग घायल हो गए थे.

वहीं, जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के गांव सैडा सोहल में बुधवार को दूसरे दिन फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. सुरक्षाबलों ने दूसरे दिन दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ, सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी की हुई है. तलाशी अभियान लगातार चल रहा है. यह जानकारी एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने दी है.

एडीजीपी ने कहा कि हीरानगर में हुई मुठभेड़ में बहादुर जवानों ने दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया है. हालांकि ऑपरेशन अभी चल रहा है. इलाके में किसी अन्य आतंकी के छिपे होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है. ऐसे में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आसपास के इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Latest News

शिक्षा और ज्ञान से ही मनुष्य बनता है श्रेष्ठ: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, भगवती पार्वती का नामांकरण संस्कार, विद्याध्ययन संस्कार, भगवान शिव की प्राप्ति के...

More Articles Like This

Exit mobile version