UP: धरती पर लौटे कैप्टन शुभांशु शुक्ला, मां हुई भावुक, बोलीं- शब्दों में बयान नहीं कर सकती ये खुशी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shubhanshu Shukla Return: लखनऊ निवासी भारतीय सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अपना मिशन पूरा कर धरती पर वापस लौट आए हैं. मंगलवार को अपराह्न तीन बजे उनका यान कैलीफोर्निया के तट पर उतरा. अंतरिक्ष यान के सकुशल लैंड करते ही उनके माता-पिता भावुक हो गए. उन्होंने इस दौरान लैंडिंग का सजीव प्रसारण देखा. लखनऊ के सीएमएस स्कूल में पहले से ही इसके लिए इंतजाम किए गए थे. शुभांशु की मां आशा देवी और पिता शंभू दयाल शुक्ला भावुक हो गए. मां ने कहा कि ये हमारे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है.

बहन शुचि मिश्रा ने कहा कि वो वापस आ गए हैं. यह पूरे देश के लिए बहुत गौरव का क्षण है…हम बहुत उत्साहित हैं.

शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा, “मैं इस चीज को शब्दों में बयान नहीं कर सकती हूं. जब लैंड हो रहा था तब बस थोड़ा डर लगा था, लेकिन सब अच्छे से हो गया है ईश्वर साथ में हैं, उन्होंने उसे वहां पहुंचाया था और उन्होंने ही उसे सुरक्षित लैंड कराया है. उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है.”

Latest News

सूंड, दिशा, रूप और रंग… गणेशजी की कैसी मूर्ति करते है घर में स्थापित, जानें क्या है नियम

Ganesh Chaturthi 2026: 14 सितंबर दिन सोमवार से गणेश चतुर्थी के पर्व की शुरुआत होगी. हर वर्ष भाद्रपद मास...

More Articles Like This

Exit mobile version