UP: सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में किया दर्शन-पूजन, बच्चों को दुलारा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार की सुबह पूजन-अर्चन किया. सीएम ने मां पाटेश्वरी देवी की आरती उतारने के साथ पूजन किया. इसके बाद मंदिर की गौशाला का भ्रमण किया.

सीएम ने गायों को चारा खिलाया
सीएम योगी ने गायों को चारा खिलाने के साथ ही उनकी व्यवस्था को परखा. इसके पूर्व उन्होंने माता रानी का पूजन कर फूल की माला अर्पित की और नमन कर आर्शीवाद लिया. मंदिर में नवरात्र को लेकर आवश्यक व्यवस्था के बारे में संबंधितों से जानकारी ली.

सीएम ने श्रद्धालुओं से की बात
सीएम ने दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं से बात की. मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारते हुए उन्हें चाकलेट दिया. इस दौरान उनके साथ मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी आदि मौजूद रहे.

Latest News

26 April 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This

Exit mobile version