UP: CM योगी ने लेखपालों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- अब प्रदेश में समय से पूरी होती है भर्ती प्रक्रिया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow News: बुधवार को लोकभवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया. मालूम हो कि इन लेखपालों का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से हुआ है.

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अब भर्ती प्रक्रिया समय से पूरी होती है और बिना भेदभाव के नौकरी मिलती है. डबल इंजन की यह सरकार युवाओं के रोजगार और उनकी नौकरी के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.

सीएम ने कहा कि पिछले सात वर्ष में आपने देखा होगा नियुक्ति की प्रतिक्रियां पूरी पारदर्शिता और पूरी ईमानदारी के साथ बिना किसी भेदभाव के युवा की योग्यता और उसकी क्षमता के अनुरूप प्रदेश सरकार ने इन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया.

इसका परिणाम था कि 6 लाख से अधिक युवाओं को हमें सरकार नौकरी प्रदान करने और नियुक्ति पत्र प्रदान करने का अवसर प्राप्त हुआ और ये सभी युवा प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं. इस अवसर पर प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना सहित कई मंत्री मौजूद रहे.

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version