UP: महराजगंज में बोले CM योगी- वक्फ बोर्ड के नाम पर अब कोई डकैती नहीं डाल सकेगा, इस संपति का…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

महराजगंजः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महराजगंज जिले के रतनपुर में 654 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया. इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर अब कोई डकैती नहीं डाल सकेगा. इस संपत्ति का उपयोग विद्यालय व मेडिकल कालेज बनाने के लिए होगा. वक्फ बोर्ड के नाम पर लाखों एकड़ भूमि पर कब्जा है. इससे किसी गरीब का कल्याण नहीं होता था. इस लूट पर अब सख्ती से लगाम लगेगी.

यूपी अब बीमारू राज्य नहीं

सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों को अपने परिवार का पेट भरने की फुर्सत नहीं थी. पहले एक जनपद एक माफिया की पहचान थी. अब एक जनपद एक मेडिकल कालेज से जिले जाने जा रहे हैं. यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश अब नई ऊंचाइयां छू रहा है.

10 वर्षों में भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है. दो वर्ष के अंदर तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगी. हर घर बिजली के बाद अब हर घर नल-जल योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है. महराजगंज अब पिछड़ा जिला नहीं है. विकास व विरासत का समन्वय कैसे होना चाहिए, काशी व अयोध्या इसके उदाहरण हैं. महाकुंभ का आयोजन देखकर तो पूरी दुनिया भौचक्की रह गई.

2017 के बाद नहीं हुए दंगेः सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि आज जगह-जगह हाईवे, मेडिकल कालेज, विद्यालय सहित अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं. उत्तर प्रदेश देश की दूसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गया है. उन्होंने कहा कि 2017 के पहले जब त्योहार आते थे तो लोग इस बात पर सहमे रहते थे कि कब क्या हो जाए. 2017 के बाद दंगे नहीं हुए. यदि किसी ने दंगा किया तो उसे अपने बाप-दादा की कमाई से भी वंचित होना पड़ा.

अब यूपी में कोई भूखा नहीं मरता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यूपी में कोई भूखा नहीं मरता है. नौजवाओं के लिए शिक्षा, बेटी की सुरक्षा, व्यापारियों का सम्मान व अन्नदाता की खुशहली के लिए सरकार कार्य कर रही है. रोहिन बैराज इसका उदाहरण है. जिससे बड़ी संख्या में किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा.

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version