UP: सिपाही पासिंग आउट परेड में बोले CM योगी, अनुशासन पुलिस की सबसे बड़ी ताकत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः रविवार को प्रदेश भर में पुलिस लाइन, पीएसी बटालियन और प्रशिक्षण केंद्रों पर एक साथ आरक्षी नागरिक पुलिस की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई. लखनऊ पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परेड की सलामी ली और नव आरक्षियों व उनके परिजनों को बधाई दी. उन्होंने बेटियों के प्रदर्शन की विशेष सराहना की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण के बाद यह बल तैयार हुआ है. सीएम बोले कि पुलिस बल को लेकर कहा जाता है कि “ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, उतना कम खून बहेगा” और अनुशासन पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है.

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में साइबर थाने स्थापित किए गए हैं और पीएसी की तीन महिला बटालियन गठित की गई हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई हुई है, जिससे कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है. सीएम योगी ने कहा कि आज दंगे नहीं होते, माफिया राज खत्म हो गया है. पुलिस बल का मनोबल ऊपर है.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version