UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट भी देखने को मिला है. जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में बारिश का ये सिलसिला 30 सितंबर तक रहेगा. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल…

जानिए मौसम का हाल
गौरतलब है कि पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. हालांकि कहीं भी तेज बारिश नहीं हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 30 सितंबर तक मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 25 सितंबर को कई जिलों में हल्की-फुल्की बौछारें पड़ सकती हैं.

इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यूपी के सोमवार को प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, जौनपुर, संतरविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और चंदौली में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ेंः Gold Silver Price Today: आज नहीं बढ़ें सोने-चांदी के भाव, जानिए ताजा रेट

इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना
वहीं बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मऊ, बलिया, गाजीपुर में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version