वाराणसी: बाबा विश्वनाथ की भव्य पालकी यात्रा निकली, 501 पार्थिव शिवलिंगों का हुआ महाभिषेक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Baba Vishwanath palki: वाराणसी में सावन के अंतिम सोमवार के बाद मंगलवार को बाबा विश्वनाथ चंद्रमौलीश्वर के स्वरूप में सपरिवार अपने ससुराल सारनाथ पहुंचे. इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा. पालकी में महादेव की गोद में प्रथमेश और संग में माता पार्वती विराजमान थीं.

सारनाथ के गंज इलाके के संकटमोचन मंदिर से 51 डमरुओं के निनाद के बीच पालकी यात्रा शुरू हुई. म्यूजियम मार्ग, श्रेयांशनाथ जन्मस्थली और मूलगंध कुटी विहार होते हुए यात्रा सारंगनाथ मंदिर पहुंची, जहां प्रदोष काल में बाबा को झूले पर विराजमान कर 501 पार्थिव शिवलिंगों का महाभिषेक किया गया.

यह पालकी काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास टेढ़ी नीम से लाई गई थी, आयोजन में सुधीरानंद महाराज, संजीव रत्न मिश्र, विनोद शर्मा, दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे, जो हर-हर महादेव का जयघोष करते चल रहे थे.

Latest News

SCO की बैठक में बोले राजनाथ सिंह, ‘आतंकियों को मदद देने वालों की खैर नहीं…’

Rajnath Singh: मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) की 'काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट'...

More Articles Like This