निर्वाचन आयोग को मिलेगा अब अपना ऑफिस, CM योगी ने किया भवन का शिलान्यास

Must Read

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के अवध विहार योजना में करीब 50 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आधुनिक कार्यालय भवन का शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि अब तक राज्य निर्वाचन आयोग किराए के भवन में चल रहा था. जिससे कई प्रकार की कठिनाइयां आती थीं. लेकिन, अब नए भवन के निर्माण से आयोग को कामकाज में और गति मिलेगी.

कम समय में छह मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण होगा पूरा

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजकीय निर्माण निगम 18 महीनों से भी कम समय में इस छह मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण पूरा कर देगा. इसके बाद उत्तर प्रदेश देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल होगा, जिनके पास निर्वाचन आयोग का स्वयं का भवन होगा. उन्होंने कहा कि यह भवन पारदर्शी और सुव्यवस्थित निर्वाचन व्यवस्था को नई मजबूती देगा. लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाएगा.

जनता केवल मतदाता नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की जनार्दन है

करीब 50 करोड़ की लागत से बनने वाला यह भवन 2618.59 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला होगा. इसमें स्टिल्ट फ्लोर सहित कुल छह मंजिलें होंगी. भवन की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत पर 25,000 लीटर क्षमता का RCC टैंक और भूमिगत स्तर पर एक लाख लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड टैंक स्थापित किया जाएगा. CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता केवल मतदाता नहीं है बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की जनार्दन है. उसकी आवाज को सुनना और महत्व देना ही जनप्रतिनिधियों का दायित्व है.

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य

CM योगी ने कहा कि यदि कोई जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं की अनदेखी करता है तो पांच साल बाद जनता उसे नकार देती है. यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी व्यवस्था ने भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए विकसित उत्तर प्रदेश की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और निर्वाचन व्यवस्था का मजबूत होना ही इस दिशा में सबसे बड़ी गारंटी है.

इसे भी पढ़ें. जापानी नागरिकों ने गायत्री मंत्र करके किया भव्य स्वागत, PM मोदी बोले- ‘इतना प्यार देखकर हो रहा गर्व’

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This