योगी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम से बनवाया पक्का घाट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: योगी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम से पक्का घाट बनवाया है। यह घाट उनके पैतृक आवास के समीप गंगा तट पर है। वहीं भाजपा की डबल इंजन की सरकार रामनगर स्थित उनके आवास का पुनरुद्धार करा पहले ही संग्रहालय बनवा चुकी है। रामनगर स्थित शास्त्री घाट श्रद्धालुओं के लिए अत्याधुनिक सुविधा वाला बनाया गया है। घाट को हेरिटेज लुक देने के लिए चुनार के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। संभावना है कि अपने प्रस्तावित दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शास्त्री घाट का उद्घाटन कर सकते हैं।
द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सम्मान में योगी सरकार ने उनके घर के करीब सुविधायुक्त पक्के घाट का निर्माण कराया है। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि शास्त्री घाट के निर्माण में हेरिटेज लुक दिखाने पर विशेष ध्यान दिया गया है ,जिससे आसपास के ऐतिहासिक किले और इमारतों से घाट का वास्तुशिल्प मिलता जुलता दिखाई दे। घाट के निर्माण में हेरिटेज लाइट और हरियाली का विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 10.55 करोड़ की लागत से घाट का निर्माण हुआ है। घाट की लम्बाई लगभग 130 मीटर है।
घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं  के लिए पार्किंग व घाट पर सीढ़ियों के अलावा दिव्यांगजनों और वृद्धों के लिए रैंप है।शास्त्री घाट काशी नरेश के रामनगर किला के पास स्थित है। किला के पत्थरों से मिलते जुलते चुनार के स्टोन का भी घाट के निर्माण में इस्तेमाल किया गया है । इस पक्के घाट के निर्माण से गंगा पार में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This