​UP News: श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के साक्षी बनेगे ​काशीपुराधपति बाबा विश्वनाथ​

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
UP News: श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे काशीपुराधपति बाबा विश्वनाथ। प्रभु श्री राम के आराध्य भगवान शिव ख़ुद देखेंगे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, इसके लिए बाबा विश्वनाथ का धाम सजाया जा रहा है व धाम में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। योगी सरकार अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर काशी में दीपावली जैसा उत्सव मनाये जाने की तैयारी कर रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में दीपोत्सव मनाया जायेगा वही अर्ध चंद्राकार  घाटों की श्रृंखला पर भी दीप प्रज्वलित किया जायेगा। देवालयों को सजाने के साथ ही काशी के मंदिरो में भजन कीर्तन का आयोजन होगा। प्रभु राम को नदी पार करेने वाला केवट समाज गंगा में श्री  राम शोभा यात्रा निकलेगा और राम भक्तो को निशुल्क गंगा यात्रा कराएगा। काशी पहले से ही रामधुन से गूंज रहा है और रामयण का प्रसारण एलईडी के माध्यम से चल रहा है। 22 जनवरी के  रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम काशी के प्रमुख स्थानों पर लाइव दिखाया जायेगा।
500 वर्षो बाद प्रभु श्री राम अपने घर में पधारेंगे। प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को लेकर पूरा देश उत्साहित है। इस मौक़े पर योगी सरकार काशी में भी उत्सव मानाने की तैयारी कर ली  है। श्री विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर शाम के समय पूरे धाम परिसर में दीपोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें 25000 दिए पूरे धाम परिसर में जलाया जाएगा। मंदिर चौक पर राम दरबार की भव्य झांकी सजाई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह वेद पारायण से शुरू होगा,सुंदरकांड का संगीतमय पाठ  होगा| प्रसाद वितरण के साथ ही डमरू और शंख वादन किया जाएगा। शाम के समय सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया है। माझी समाज़ के अध्यक्ष प्रमोद माझी ने बताया की सुबह 10 बजे से शाम 4 तक श्रद्धालुओं को  निःशुल्क गंगा यात्रा कराएँगे साथ ही 1 बजे से 4 बजे तक गंगा में श्री राम शोभा यात्रा निकाली जाएगी। काशी में हर तरफ़ भगवा ध्वज लहरा रहा है। रोडवेज के बसों में रामधुन सुनते हुए यात्री अयोध्या पहुंच रहे है।
योगी सरकार वाराणसी में शहर से लेकर गॉव तक 111 से अधिक मंदिरो में साज सज्जा , स्वक्छ्ता ,भजन कीर्तन कराकर दीपोत्सव मनाएगी ,इसके अलावा अन्य सामाजिक ,धार्मिक संगठन व जनसहभागिता से भी मंदिर,मठो व मंदिरो में भजन कीर्तन दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित लोगो काशी से अयोध्या गए है। कोई सोने की चरण पादुका लेकर गया है, तो कोई चांदी का त्रिशल लेकर रवाना हुए है। इसके अलाव बड़ी तादात में काशी से खाद्य पदार्थ भी भेजा गया है।
Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version