लंदन में एक सुर में हिंदुस्तानी-पाकिस्तानियों ने गाया ‘जय हो’, दिखा ऐतिहासिक नजारा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. 200 साल की गुलामी के बाद देश को आजादी तो मिल गई, लेकिन देश के बंटवारे भी हुए. भारत और पाकिस्तान दो देश बने. आज के समय में दोनों देश के लोग अलग-अलग मुल्कों में रहते हैं. हालांकि, दोनों देशों के लोगों में राष्ट्र प्रेम कूट-कूट कर भरा है. ब्रिटेन में बड़ी तादाद में भारत और पाकिस्तान मूल के नागरिक रहते हैं.

जब भारत-पाक के लोगों ने अपने मुल्क के झंडे के साथ गया ‘जय हो’
सोशल मीडिया पर लंदन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हिंदुसतान और पाकिस्तान के लोग अपने-अपने मुल्क के झंडे के साथ एक सुर में बॉलीवुड सॉन्ग ‘जय हो’ गाते हुए झूम रहे हैं.

यह वीडियो म्यूजीशियन @vish.music ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘जब भारतीय और पाकिस्तानी लंदन में एक साथ ‘जय हो….’ गाएं. चलिए प्यार और एकता के लिए इस वीडियो को शेयर करें. हमें बुरे वक्त में एक-दूसरे की जरूरत होती है.’

Latest News

Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का...

More Articles Like This

Exit mobile version